पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी का विरोध

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस खेलकूद प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव शैलेश गुप्ता ने केंद्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा पेट्रोल व डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि की निंदा की है। गुप्ता का कहना है कि आए दिन डीजल पेट्रोल के भाव बढ़ रहे हैं जबकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल सस्ता है फिर भी भाजपा सरकार रोजाना इन के दामों में बढ़ोतरी कर रही है। केंद्र में जब कांग्रेस की सरकार थी तब भाजपाई मामूली बढ़ोतरी पर भी बड़े पैमाने पर धरने प्रदर्शन कर विरोध जताते थे परंतु अब सत्ता में है तो इनको कोई मतलब नहीं है। सरकार को इस पर टैक्स कम करना चाहिए और इसकी एक उच्च स्तरीय कमेटी बनानी चाहिए जो दामों में बेतहाश वृद्धि पर लगाम लगाए।

खबरें और भी हैं...