पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • बोर्ड का दीक्षांत समारोह 24 को, गृह मंत्री कटारिया करेंगे शिरकत

बोर्ड का दीक्षांत समारोह 24 को, गृह मंत्री कटारिया करेंगे शिरकत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का दीक्षांत समारोह 24 मई को आयोजित होगा। इस समारोह के मुख्य अतिथि गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया होंगे और अध्यक्षता शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी करेंगे।

बोर्ड परिसर स्थित राजीव गांधी सभागार में समारोह की शुरुआत सुबह 11.15 बजे से होगी। बोर्ड सचिव मेघना चौधरी ने बताया कि अतिथियों के स्वागत के बाद कुल गीत होगा। इसके बाद प्रतिभावान विद्यार्थियों को स्वर्ण व रजत पदक वितरित किए जाएंगे। उद्बोधन होगा और राष्ट्रगान का आयोजन होगा। इसके बाद दोपहर 1.30 बजे से राज्य, मंडल एवं जिला स्तर पर श्रेष्ठ विद्यालयों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। समारोह में विशिष्ट अतिथि एमडीएस यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. विजय श्रीमाली होंगे।

गृहमंत्री के साथ शिक्षक नेता भी विशिष्ट अतिथि

बोर्ड के दीक्षांत समारोह में गृहमंत्री के साथ शिक्षक नेता भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच पर मौजूद रहेंगे। बोर्ड ने जीसीए के शिक्षक नेता नारायण लाल गुप्ता को भी आमंत्रित किया है। संभवत: यह पहला मौका होगा जब शिक्षक नेता भी मंत्रियों के साथ आमंत्रित है।

खबरें और भी हैं...