गेस्ट हाउस में वारदात की जानकारी देता संचालक।
इन्हीं औजारों से चोरों ने कमरे व आलमारी का ताला खोला।
रात को संचालक के कमरों से माल समेटा
गेस्टहाउस मालिक बाबूभाई का कहना है कि दूसरे दिन 19 मई को सुबह जब वह उठा तो उसके कमरे में रखी आलमारी और बक्से खुले हुए थे, उसमें से जेवर व नकदी गायब थे। वह तुरंत रात को ठहरे जायरीन के कमरे पर पहुंचा तो कमरा खाली था और वहां कोई नहीं मिला। गंज थाना पुलिस ने गेस्ट हाउस मालिक बाबूभाई के बयान के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बाबूभाई ने बताया कि आरोपी उसकी आलमारी व बाक्स में से करीब दस लाख के जेवर, चांदी के सिक्के और करीब आठ लाख रुपए कैश ले गए हैं।
सीसी टीवी कैमरे में आरोपियों की तलाश
पुलिस ने आरोपियों की पहचान के लिए इलाके में लगे अभय कमांड सेंटर और निजी तौर पर लगाए गए सीसी टीवी कैमरों को खंगाल रही है। गेस्ट हाउस में आरोपी द्वारा दिए गए वोटर आईडी कार्ड की फोटो कॉपी की जांच की गई तो वह फर्जी निकला।