पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • पुलिस जाप्ता नहीं मिलने से टली सीज की कार्रवाई

पुलिस जाप्ता नहीं मिलने से टली सीज की कार्रवाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर|नगर निगम प्रशासन को पुलिस जाप्ता नहीं मिलने के कारण सोमवार को सीज की कार्रवाई नहीं की जा सकी। निगम प्रशासन के अनुसार सोमवार को कांग्रेस के धरने के कारण पुलिसकर्मी वहां लगे हुए थे, जिसके चलते निगम प्रशासन को जाप्ता नहीं मिल पाया। मंगलवार को भी सीज की कार्रवाई होनी है। निगम उपायुक्त विकास गजेंद्र सिंह रलावता के अनुसार नगर निगम प्रशासन ने अवैध कमर्शियल और कोचिंग पर कार्रवाई के लिए 21, 22 और 24 मई को जाप्ता मांगा था। सोमवार सुबह कार्रवाई के लिए निकलना था, लेकिन जवाब आया कि कलेक्ट्रेट पर कांग्रेस का धरना होने के कारण पुलिसकर्मी वहां तैनात हैं। मंगलवार को अगर पुलिस जाप्ता मिल जाता है तो सीज की कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...