जयपुर| प्रदेश की बिजली कंपनियों में 3210 पदों के लिए मंगलवार से आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी, अंतिम तिथि 11 जून रखी गई है। राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम, राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम, जयपुर विद्युत वितरण निगम, अजमेर विद्युत वितरण निगम और जोधपुर विद्युत वितरण निगम में होने वाली भर्ती में 7 पदों के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। ऊर्जा मंत्री पुष्पेंद्रसिंह राणावत ने ने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा की पालना में भर्तियां जल्द शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।