अजमेर|अतिरिक्त जिला कलेक्टर अबु सूफियान चौहान की अध्यक्षता में सोमवार को विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक हुई। इसमें पेयजल व्यवस्था पर विशेष जोर देने के निर्देश दिए गए। चौहान ने कहा कि जिले में पेयजल व्यवस्था को सुचारू करने के लिए प्रत्येक स्तर पर मॉनिटरिंग की जाए। अवैध कनेक्शनों को प्राथमिकता से संबंधित के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाई जाए। इस अवसर पर नगर निगम के आयुक्त हिमांशु गुप्ता, जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी भगवत सिंह उपस्थित थे।