ग्रुप केंद्र-प्रथम केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल गोल्फ कोर्स रोड में कार्यक्रम आयोजित।
डीआरएम आफिस में सद्भावना दिवस मनाया गया।
विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की शपथ
अजमेर रेल मंडल में पूर्व प्रधानमंत्री भारत र| राजीव गांधी की पुण्यतिथि सोमवार को आंतकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाई गई। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के पोर्च में सुबह 11 बजे शपथ दिलाई गई। आंतकवाद विरोध दिवस पर मंडल रेल प्रबंधक राजेश कुमार कश्यप द्वारा समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अहिंसा एवं सहनशीलता अपनाने हुए सभी प्रकार के आंतकवाद ओर हिंसा का विरोध करने की शपथ दिलाई। साथ ही सभी वर्गों एवं धर्मों के बीच शांति, सामाजिक सदभाव एवं सूझबूझ कायम करने एवं मानव मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की शपथ भी दिलवाई। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक आर एस मीणा तथा मनीष कुमार गुप्ता और वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी आर एस परिहार सहित मंडल के अन्य शाखाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।