अजमेर| दैनिक भास्कर के सेव बर्ड अभियान के तहत सोमवार को जन सेवा समिति अजमेर एवं व्यापारिक एसोसिएशन गंज के तत्वावधान में वरिष्ठ नागरिकों को परिंडों का वितरण किया गया। कार्यक्रम संयोजक एवं महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि प्राचीन शिव मंदिर के सेवादारी वरिष्ठ नागरिक मुनीम चंद टेकचंदानी एवं पूर्व पार्षद भागचंद दौलतानी के नेतृत्व में वरिष्ठ नागरिकों ने पक्षियों के लिए नियमित रूप से दाना एवं पानी उपलब्ध करवाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सह संयोजक भगवान रूपानी, पूर्व पार्षद अध्यक्ष भागचंद दौलतानी, गोविंद लालवानी, मोहनलाल जाटव, प्रीतम सबनानी, पंडित दामोदर दाधीच सहित बड़ी संख्या में व्यापारी व वरिष्ठ नागरिक मौजूद थे।
परिंडों का वितरण आज: सेव बर्ड कार्यक्रम के अंतर्गत ह्यूमन राइट ऑर्गेनाइजेशन की ओर से मंगलवार शाम 6.30 बजे बजरंग गढ़ चौराहे पर परिंडों का वितरण किया जाएगा। लायन राजकुमार गर्ग ने बताया कि यहां 200 परिंडों का वितरण किया जाएगा। इसी तरह माली सैनी समाज की ओर से पुलिस लाइन क्षेत्र में शाम 6 बजे परिंडों का वितरण ताराचंद इंदौरा के नेतृत्व में किया जाएगा।
वरिष्ठ नागरिको ने पक्षियों को बचाने का लिया संकल्प।