पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

व्यक्तित्व विकास शिविर आज से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर|अध्यात्म प्रेरित सेवा संगठन विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी द्वारा 10 से 17 वर्ष की आयु के बालक बालिकाओं के लिए पांच दिवसीय आवासीय व्यक्तित्व विकास शिविर लगाया जाएगा। शिविर शहीद अविनाश माहेश्वरी आदर्श विद्या मंदिर भगवान गंज में 22 मई शाम 5.30 बजे से लगाया जाएगा। अंतिम चरण में शिविर के लिए रजिस्ट्रेशन आयोजन स्थल पर ही किए जाएंगे। नगर प्रमुख रविंद्र जैन ने बताया कि इस शिविर में बच्चों को सूर्य नमस्कार योग व्यायाम के साथ-साथ वैदिक गणित की तकनीक एवं अध्ययन करने के वैज्ञानिक तरीका जैसे नोट्स बनाना, एकाग्रता, ध्यान एवं स्मरण शक्ति बढ़ाने की यौगिक तकनीक भी सिखाई जाएंगी। इसके अतिरिक्त शिविर के मुख्य आकर्षण कथा लेखन, ग्रुप डिस्कशन, प्रेजेंटेशन तथा व्यक्तित्व विकास के लिए मंथन सत्रों तथा नित्य भजन संध्या होगी। इस शिविर में बालिकाओं के लिए विशेष आत्मरक्षा सत्र का आयोजन भी किया जाएगा। शिविर का उद्‌घाटन मेयर धर्मेंद्र गहलोत करेंगे।

खबरें और भी हैं...