अजमेर| पुष्कर विधायक एवं संसदीय सचिव सुरेश सिंह रावत की अनुशंसा पर पुष्कर क्षेत्र में 16 लाख रुपए के 4 विकास कार्यों की वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है। कलेक्टर आरती डोगरा ने बताया कि गांव बड़लिया में मुख्य हथाई पर खुला बरामदा निर्माण, दौराई बालाजी मंदिर के पास खुला बरामदा निर्माण, रामगोपाल के मकान से चांद अली के मकान तक सीसी ब्लॉक सड़क तथा माताजी के मंदिर के पास खुला बरामदा निर्माण पर 4.4 लाख रुपए की वित्तीय स्वीकृति जारी की है।