पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

श्रीमद‌्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ आज से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| जय अम्बे सेवा समिति वृद्धाश्रम हरिभाऊ उपाध्याय नगर में 22 मई से श्रीमद‌्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन होगा। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक लता तायल ने बताया कि वृद्धाश्रम के आवासीय हितार्थ एवं सुखार्थ 7 दिवसीय श्रीमद‌्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। सिद्धेश्वर महादेव मंदिर की सचिव अनिता नरचल ने बताया कि रामस्नेही संप्रदाय मेड़ता देवल के उत्तराधिकारी संत रामनिवास शास्त्री कथा करेंगे। कथा का समय दोपहर 3 से शाम 7 बजे तक रहेगा। पहले दिन अमृतवाणी का पाठ होगा।

खबरें और भी हैं...