अजमेर|खंडेलवाल सारथी संग के सौजन्य से 20 से 22 मई तक प्रतिदिन दोपहर 2 से 6 बजे तक सत्यनारायण मंदिर श्रीनगर रोड में संगीतमय नानी बाई के मायरे का आयोजन किया जा रहा है। कथा के दूसरे दिन श्री नरसीजी का अंजार पहुंचाना, रंगजी द्वारा टूटी-फूटी झोपड़ी में ठहराना आदि प्रसंगों का संगीतमय कथा वाचन अशोक विजयवर्गीय द्वारा किया गया। इस दौरान थारे भरोसे म्हारी गाड़ी..., दुनिया पैसे की पुजारी..., सरगा से आए संदेश..., तू कितनी अच्छी..., आदि भजनों की प्रस्तुति भी दी गई।