पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ, देव पूजन किया

सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ, देव पूजन किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| पट्टी कटला स्थित नवीन लक्ष्मीनारायण मंदिर फतेहपुरिया धड़ा में सोमवार को सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। दोपहर 1 बजे शोभायात्रा को हरि नाम संकीर्तन के साथ श्रीमद भागवत कथा को मंदिर में लाया गया एवं भगवान लक्ष्मीनारायण की परिक्रमा की गई। दोपहर में 2 बजे रवि शर्मा ने जोड़े के साथ देव पूजन किया। पहले दिन कथा वाचक पंडित विष्णु दाधीच ने श्रीमद भागवत कथा का माहात्मय, राजा परीक्षित जन्म प्रसंग, भक्ति-ज्ञान-वैराग्य की महीमा, शुकदेव जी की कथा, वराह अवतार का विस्तार पूर्वक वाचन किया। मंदिर कमेटी के सचिव कमल किशोर बंसल ने बताया कि शाम को आरती, पुष्पांजली के बाद पहले दिन की कथा का विराम हुआ। मंगलवार को कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक का रहेगा। मंगलवार को सृष्टि वर्णन, शिव पार्वती विवाह, भक्त भरत चरित्र के प्रसंग की कथा होगी।

खबरें और भी हैं...