पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

डिस्पेंसरी में स्टाफ लगाने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर। रामनगर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दो जगह संचालित होने और अतिरिक्त स्टाफ की नियुक्ति नहीं होने से परेशानियां होने लगी है। मौजूदा स्टाफ ही नए और पुराने भवन दोनों जगह संचालित डिस्पेंसरी में व्यवस्थाएं संभाल रहे हैं, ऐसे में दिक्कतें आ रही हैं। राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के अमर सिंह मीणा ने सीएमएचओ डॉ. केके सोनी को पत्र लिखकर बताया कि रामनगर स्थित पीएचसी का संचालन नवनिर्मित भवन बीके कौल नगर में शुरू होने और पुराने भवन में भी सेवाएं जारी रहने से दुगुने स्टाफ की जरूरत महसूस होने लगी है। उन्होंने आवश्यकता के अनुसार नर्सिंग संवर्ग व पैरामेडिकल स्टाफ लगवाने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...