पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

संगीत के साथ नृत्य का दे रहे प्रशिक्षण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| सिंधु धारा संगीत समिति के तत्वावधान में आयोजित निशुल्क प्रशिक्षण शिविर में समिति के नगीना बाग स्थित सिंधु धारा संगीत समिति के कार्यालय में मंघाराम भिरयानी ने बच्चों को सिंधी गीत सिखाए। प्रचार कमेटी के सचिव रमेश लालवानी ने बताया कि युवतियों को आर्गन का प्रशिक्षण सुधीर गहलोत, ढोलक का प्रशिक्षण संतोष कुमार, सिंधी गीत का प्रशिक्षण मंघाराम भिरयानी प्रदान कर रहे हैं। 116 महिलाओं एवं युवतियाें को निशुल्क प्रशिक्षण सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण प्रशिक्षिका भावना टेवानी द्वारा दिया जा रहा है। दोपहर 12 से 2 बजे तक डांस एवं नृत्य का निशुल्क प्रशिक्षण डांस विशेषज्ञ अनिता दरियानी के द्वारा दिया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...