अजमेर|अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन युवा शाखा अजमेर तथा समाज सेवा संस्था के संयुक्त तत्वाधान में अग्रवाल समाज के बच्चों की प्रतिभा खोज के लिए प्रतियोगिता हुई। अग्रवाल गॉट टैलेंट में प्रतियोगिता में 3 ग्रुप में बच्चे 60 बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में ग्रुप अ में पीहू जिंदल ने प्रथम स्थान, ओशिका डिडवानिया ने द्वितीय स्थान तथा अनन्या अग्रवाल ने तृतीया स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार ग्रुप में अवनी अग्रवाल ने प्रथम स्थान, हर्षिता गोयल ने द्वितीय स्थान तथा कामाक्षी दाणी ने तृतीया स्थान प्राप्त किया और ग्रुप ब में भव्य अग्रवाल ने प्रथम स्थान, अक्षत गुप्ता ने द्वितीय स्थान तथा हर्ष चौकड़ीवाल ने तृतीया स्थान प्राप्त किया। सभी को नगद राशि के अलावा भाग लेने वाले प्रत्येक प्रतियोगी को ट्राफी और सर्टिफिकेट दिए। कार्यक्रम के अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल तथा अग्रवाल समाज अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल, ह्यूमन राइट्स संस्था के राजकुमार गर्ग, नगर निगम मनोनीत पार्षद सुरेश गोयल ने कार्यक्रम के सफल आयोजन सराहना की। विशिष्ट अतिथि सतीश बंसल ने कहा की अग्रवाल गॉट टैलेंट समाज के बच्चों की प्रतिभा उजागर करने के लिए इस तरह का पहला और सराहनीय आयोजन है।