पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • यूपीएससी की तर्ज पर आरएएस मेन्स से भी हटा गणित विषय

यूपीएससी की तर्ज पर आरएएस मेन्स से भी हटा गणित विषय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर | राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा 2018 में इस बार गणित विषय नहीं होगा। यूपीएससी की तर्ज पर इस बार आरएएस के सिलेबस में से गणित विषय को हटाते हुए प्रशासनिक नीतिशास्त्र को शामिल किया गया है। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने शुक्रवार को आरएएस 2018 का सिलेबस जारी कर दिया। आयोग सचिव गिरिराज सिंह कुशवाहा के अनुसार लिखित परीक्षा में चार प्रश्नपत्र होंगे, जो वर्णनात्मक व विश्लेषणात्मक होंगे। इनमें संक्षिप्त, मध्यम और दीर्घ उत्तर वाले और वर्णनात्मक प्रकार के प्रश्न होंगे। सामान्य हिंदी और सामान्य अंग्रेजी का स्तर 12वीं कक्षा का होगा। सामान्य अध्ययन प्रथम, द्वितीय और तृतीय ये तीनों प्रश्नपत्र 200-200 अंकों के होंगे तथा अवधि 3 घंटे रहेगी। इसी प्रकार सामान्य हिंदी एवं सामान्य अंग्रेजी का प्रश्नपत्र भी 200 अंकों का होगा और समय सीमा 3 घंटे ही रहेगी।

शेष | पेज 6

ये रहेगा सिलेबस

प्रश्नपत्र प्रथम : सामान्य ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन : इकाई प्रथम इतिहास के खंड “अ’ में राजस्थान का इतिहास, कला, संस्कृति, साहित्य परंपरा और धरोहर। खंड “ब’ में भारतीय इतिहास एवं संस्कृति, खंड “स’ में आधुनिक विश्व का इतिहास से संबंधित प्रश्नपत्र पूछे जाएंगे।

* इकाई द्वितीय अर्थव्यवस्था के खंड “अ’ में भारतीय अर्थशास्त्र, खंड “ब’ में वैश्विक अर्थव्यवस्था तथा खंड “स’ में राजस्थान की अर्थव्यवस्था से संबंधित प्रश्न रहेंगे।

* इकाई तीन समाजशास्त्र, प्रबंधन, लेखांकन एवं अंकेक्षण के खंड “अ’ में समाजशास्त्र, खंड “ब’ में प्रबंधन तथा खंड “स’ में लेखांकन एवं अंकेक्षण विषय से संबंधित प्रश्न रहेंगे।

प्रश्नपत्र द्वितीय : सामान्य ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन

* इकाई प्रथम में प्रशासकीय नीतिशास्त्र।

* इकाई द्वितीय में सामान्य विज्ञान एवं तकनीकी।

* इकाई तृतीय पृथ्वी विज्ञान (भूगोल एवं भू-विज्ञान) के खंड “अ’ में विश्व, खंड “ब’ में भारत तथा खंड “स’ में राजस्थान से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।

आरपीएससी ने जारी किया आरएएस-2018 का सिलेबस, गणित की जगह प्रशासनिक नीतिशास्त्र जोड़ा

खबरें और भी हैं...