पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

1245 वकीलों ने किया मतदान, परिणाम कल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर | जिला बार एसोसिएशन अजमेर के सालाना चुनाव 13 अप्रैल को जिला एवं सेशन न्यायालय में संपन्न हुए। जिला बार एसोसिएशन में कुल 1389 मतदाताओं में से 1245 ने मताधिकार का उपयोग किया। सुबह 9 बजे से शाम पांच बजे तक मतदान हुआ। चुनाव परिणाम रविवार 15 अप्रेल को घोषित किया जाएगा।

मतपेटियों को जिला न्यायालय स्थित कक्ष में सील बंद कर रखवाया गया है। निर्वाचन अधिकारी रामस्वरूप व सहायक निर्वाचन अधिकारी रमेश आचार्य ने बताया कि शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ है। किसी भी प्रकार का विवाद या अप्रिय घटना नहीं हुई। चुनाव कमेटी ने सभी मतदाताओं का अाभार व्यक्त किया है। मतदान के लिए वकीलों में खासा उत्साह नजर आया। जिला न्यायालय परिसर स्थित बार कक्ष में मतदान की व्यवस्था की गई थी। चुनाव में भाग्य आजमा रहे प्रत्याशी और उनके समर्थक बार कक्ष के बाहर मतदाता वकीलाें से मतदान के लिए आग्रह करते नजर आए।

सालाना चुनाव
जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में सुबह 9 बजे से शाम पांच बजे तक मतदान
चुनाव के दौरान ग्रीन आर्मी ने वकीलों को पौधे बांटे।

सेशन कोर्ट में बार चुनाव के दौरान मतदान।

ग्रीन आर्मी ने बांटे पौधे

ग्रीन आर्मी के सदस्यों ने वकील कुलदीप गहलोत की अगुवाई में मतदान करने वाले वकीलों को पौधे वितरित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। ग्रीन आर्मी पिछले कई सालों से शहर में सक्रिय रहते हुए वृक्षारोपण सहित पर्यावरण संरक्षण के काम कर रही है। वकीलों ने ग्रीन आर्मी की पहल को सराहा।

इनके बीच हुआ मुकाबला

इस चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए अजय त्रिपाठी व मोहन सिंह राठौड़ के बीच सीधा मुकाबला है। वहीं सचिव पद पर समीर काले, राजेंद्र सिंह राठौड़ व दिव्या जोशी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। उपाध्यक्ष पद पर भवानी सिंह मीणा, दीपक शर्मा, घनश्याम सत्तावत, महेंद्र कुमार भाटी, मुकेश यादव, राजेंद्र सिहं राठौड़ व श्याम सुंदर शर्मा ने चुनाव लड़ा है। सह सचिव पद के लिए दीपचंद, राहुल भारद्वाज व उगम सिंह रावत भाग्य आजमा रहे हैं। पुस्तकालयाध्यक्ष पद पर अशोक कुमार जांगिड़ व संदीप यादव, कोषाध्यक्ष के लिए अजीत कुमार पहाड़िया तथा अजय शंकर जौहरी चुनाव मैदान में रहे। कार्यकारिणी के दस सदस्यों के लिए अब्दुर अरशद, अखिलेश गर्ग, देवी सिंह भाटी, जिनेश सोनी, कृष्ण गोपाल खत्री, मनोज नागर, पीयूष जैन, प्रकाश श्रीवास्तव, राजीव शर्मा, रविकांत नाथ, राेशनलाल मित्तल, सलीम, संतोष जाटव, सुमित्रा पाठक, तेजेंद्र सिंह, तारा व विक्रम सिंह रावत में से चुने जाएंगे।

खबरें और भी हैं...