पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अजमेर डिस्कॉम का जेईएन उपाध्याय एपीओ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर | डिस्कॉम के अजमेर सर्किल में आईपीडीएस स्कीम में कार्यरत जेईएन हेमंत उपाध्याय को प्रबंधन ने एपीओ कर दिया है। उपाध्याय को एपीओ के दौरान डिस्कॉम मुख्यालय में उपस्थिति देने के निर्देश दिए गए है। सचिव केसी लखारा ने इस संबंध में शुक्रवार को आदेश जारी किए।

उपाध्याय पूर्व में एक प्राइवेट तकनीकी कर्मचारी के कार्य करते हुए घायल होने तथा भूमिगत केबल डालने के दौरान घटिया ईटों के उपयोग की माॅनीटरिंग में लापरवाही बरतने के लिए चर्चाओं में थे। शुक्रवार को अचानक प्रबंधन ने उपाध्याय को एपीओ करने के आदेश जारी किए । उपाध्याय अजमेर डिस्कॉम की कंस्ट्रक्शन विंग में लंबे समय से कार्य कर रहे थे।

खबरें और भी हैं...