पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • उप प्रधान को प्रधान की कुर्सी मिलने की संभावना

उप प्रधान को प्रधान की कुर्सी मिलने की संभावना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर | पीसांगन प्रधान दिलीप प्रचार के खिलाफ गुरुवार को अविश्वास प्रस्ताव पारित होने पर उप प्रधान किस्मत कंवर की ताज पोशी होने की संभावना है। इस आशय का प्रस्ताव जिला परिषद ने कलक्टर को भेज दिया है। प्रधान पद का उपचुनाव होने में अभी समय लग सकता है।

पीसांगन पंचायत समिति के 13 कांग्रेस सदस्यों ने प्रधान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव रखा था। पीसांगन पंचायत समिति में सदस्यों की कुल संख्या 39 है। वोटिंग के दौरान 33 सदस्यों ने अपने मतदान का उपयोग किया था, जबकि पांच सदस्य नदारद थे। प्रधान ने वोट नहीं डाला। मतगणना में प्रचार के पक्ष में एक ही वोट आया था, जबकि विपक्ष में 32 मत पड़े थे। अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद जिला परिषद ने सरकार को प्रस्ताव भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...