धूल भरी तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी
शुक्रवार को तेज हवा से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हुई।
सिटी रिपोर्टर | अजमेर
दिनभर तपन के बाद शुक्रवार शाम मौसम पलटने के साथ धूल भरी तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई।
अप्रैल के तपन वाले महीने में ठंडक का अहसास होने लगा। रात होते-होते तापमान न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेंटीग्रेड सेल्सियस तक पहुंच गया। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक लोहागढ़ क्षेत्र में आए तेज अंधड़ के बाद मौसम में अचानक बदलवा हुआ। अजमेर में शाम को तेज हवाओं के साथ बारिश से लोगों के चेहरे खिलखिला उठे।
दिनभर तपन के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा था, वहीं शाम होते-होते लोगों की चहलकदमी बढ़ गई। लोग सैर सपाटे के लिए चौपाटी पहुंच गए।