कीटनाशक के सेवन से युवती की संदिग्ध मौत
पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया, जांच शुरू
सिटी रिपोर्टर | पुष्कर
निकटवर्ती गांव देवनगर में एक युवती ने अज्ञात परिस्थितियों के बीच कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला संदिग्ध मानते हुए युवती के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार ग्राम देवनगर निवासी जगदीश मेघवंशी की पुत्री किरण (23)ने बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में विषैले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। अचेतावस्था में उसे पुष्कर अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद अजमेर रैफर कर दिया। उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।