पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • नकबजन गिरोह पकड़ा, ई रिक्शा में ले जाते थे सामान, दो गिरफ्तार

नकबजन गिरोह पकड़ा, ई-रिक्शा में ले जाते थे सामान, दो गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर | शहर में अलसुबह कचरे में से प्लास्टिक और अन्य सामान बीनने की आड़ में युवक, महिलाओं और बच्चों का गिरोह सूने मकानों से माल पार कर रहा था। आईपीएस मोनिका सेन के नेतृत्व में अलवर गेट थाना और रामगंज थाना पुलिस के दल ने शातिर नकबजन गिरोह का खुलासा कर दिया। पुलिस ने गिरोह के दो शातिरों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने चोरी की एक दर्जन से ज्यादा वारदातें कबूल की है। आरोपियों में गिरोह का मास्टर माइंड सांसी बस्ती निवासी शंकर भी शामिल है। इसके खिलाफ भीलवाड़ा, टोंक और अजमेर में चोरी की वारदातों के एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार पिछले कई दिनों से शहर में सूने मकानों में चोरी की वारदातों के मद्देनजर आईपीएस मोनिका सेन ने अलवर गेट थाना प्रभारी हरिपाल सिंह, रामगंज थाना प्रभारी अजयकांत, एसआई कन्हैयालाल, विनोद, जगदीश, लीलाराम, श्याम सिंह और भगवान गंज चौकी प्रभारी मुकेश यादव की एक विशेष टीम का गठन किया था। टीम ने संदिग्ध लोगों पर नजर रखी। पता चला कि सुबह करीब चार बजे से छह बजे के बीच कालोनियों में कचरे में से प्लास्टिक व अन्य सामान बीनने वाली महिलाएं, युवक व बच्चे चोरी की वारदातों मेंं लिप्त है। इस दिशा में पुलिस टीम ने तफ्तीश की ।

पुलिस गिरफ्त में आरोपी।

खबरें और भी हैं...