पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • आनंदपाल फरारी मामले में निलंबित पुलिसकर्मी बहाल, पदावनत किया

आनंदपाल फरारी मामले में निलंबित पुलिसकर्मी बहाल, पदावनत किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर | कुख्यात आनंदपाल फरारी मामले में निलंबित सभी पुलिस कर्मियों को पुलिस मुख्यालय ने बहाल कर दिया है, लेकिन इन्हें ड्यूटी में कोताही बरतने का दोषी मानते हुए इनके खिलाफ पदावनत और वेतन वृद्धि रोकने की कार्रवाई की गई है। उल्लेखनीय है कि आनंदपाल को फरार कराने की साजिश में शामिल कमांडो शक्ति सिंह को पुलिस मुख्यालय ने पहले ही नौकरी से बर्खास्त कर दिया था। सब इंस्पेक्टर सहित ग्यारह पुलिस कर्मियों के खिलाफ रेंज स्तर पर जांच के बाद आरोप पत्र अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा के साथ पुलिस मुख्यालय भेजे गए थे। मुख्यालय ने सभी पुलिस कर्मियों को बहाल करने के आदेश जारी किए हैं। दिसंबर 2015 में हाई सिक्यूरिटी जेल से आनंदपाल को कोर्ट पेशी पर ले जाने के दौरान वापस लौटते समय आनंदपाल ने चालानी गार्ड टीम के सदस्यों को नशीली मिठाई खिलाकर बेहोश कर फायरिंग करते हुए भाग गया था। वारदात में चालानी गार्ड में शामिल कमांडो शक्ति सिंह ने आनंदपाल और उसके साथियों की मदद की थी। आनंदपाल शक्तिसिंह की गन भी छीनकर ले गया था। इस मामले में जिला चालानी गार्ड टीम के प्रभारी सब इंस्पेक्टर फूलसिंह सहित 11 पुलिस कर्मियों को निलंबित किया गया था।

कमांडो शक्तिसिंह को साजिश का सूत्रधार मानते हुए उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था और नौकरी से बर्खास्त भी किया गया था। रेंज स्तर पर सभी पुलिस कर्मियों के खिलाफ जांच के बाद अारोप पत्र मुख्यालय भेजे गए थे। मुख्यालय ने आरोप पत्रों पर निर्णय करते हुए पुलिस कर्मियों के खिलाफ अनुशासात्मक कार्रवाई की है। मुख्यालय ने इंस्पेक्टर अनिल पांडे की तीन वेतन वृद्धि रोकने के आदेश दिए, जबकि चालानी गार्ड के प्रभारी रहे सब इंस्पेक्टर फूलसिंह को पदावनत कर दिया है। अन्य पुलिस कर्मियों की भी 5 से 6 साल तक वेतन वृद्धि पर रोक लगा दी गई।

खबरें और भी हैं...