स्मैक रखने के आरोपी की जमानत
अजमेर|पुष्कर में 140 ग्राम स्मैक के साथ पकड़े गए मंदसौर के सीतामऊ निवासी ललित उर्फ पंकज पुत्र कारूमल को हाईकोर्ट ने जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए हैं। आरोपी के वकील आशीष सैनी के अनुसार पुष्कर थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा कर गिरफ्तार किया था। सेशन कोर्ट ने जमानत अर्जी खारिज कर दी थी।