खेल अकादमियों के लिए चयन स्पर्धा जयपुर में
अजमेर| राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद द्वारा संचालित खेल-अकादमियों के लिए सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर में चयन स्पर्धा का आयोजन किया जाएगा। खेल प्रभारी अभिमन्यु चौधरी ने बताया कि वॉलीबॉल, तीरंदाजी, साइक्लिंग, हैंडबॉल, हॉकी, एथलेटिक्स, कुश्ती, बास्केटबॉल, कबड्डी व फुटबॉल के लिए चयन स्पर्धा होगी।