पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रमाकांत चेयरमैन व जेके जैन सचिव बने

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लायंस क्लब चैरिटेबल ट्रस्ट की सत्र 2018-19 के लिए नोमिनेशन कमेटी के चेयरमैन हेमंत शारदा ने रमाकांत बाल्दी को ट्रस्ट का चेयरमैन घोषित किया। बाल्दी ने अपनी प्रथम कार्यकारिणी की बैठक में जेके जैन को सचिव व सुधीर मूंदड़ा कोषाध्यक्ष को मनोनीत किया। सभा में गत वर्ष के चेयरमैन अशोक जैन, सचिव दीपक केलरमानी व कोषाध्यक्ष दिनेश गुप्ता को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशंसा प्रस्ताव पारित किया गया। कार्यकारिणी में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। लायंस भवन में चल रहे 365 दिन का स्थायी सेवाकार्य फिजियोथैरिपी व एक्यूप्रेशर का शिविर इस वर्ष भी पूरे वर्ष यथावत जारी रहेगा एवं जल मंदिर का संचालन वर्ष पर्यन्त रहेगा। अस्थि रोग चिकित्सा शिविर भी लगाया जाएगा। शिविर में अहमदाबाद के आर्थोपेडिक डॉ. प्रांजल पीपाड़ा सेवाएं देंगे।

रमाकांत बाल्दी।

लायन जेके जैन।

खबरें और भी हैं...