पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पुलिसकर्मियों को बकाया वेतन जल्द दिलाएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक ने राज्य के 2800 पुलिसकर्मियों को वेतन नहीं मिलने की निंदा की है। संगठन के जिला उपाध्यक्ष राजकुमार चौरासिया ने बताया कि पुलिसकर्मियों को जल्द वेतन दिलाने के लिए राज्यपाल, मुख्यमंत्री और गृहमंत्री को पत्र भेजा गया है। उन्होंने बताया कि इन पुलिसकर्मियों को वेतन नहीं मिलने से इनके साथ उनके परिजनों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चौरासिया ने पुलिसकर्मियों को जल्द वेतन दिलाने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...