महिलाओं ने प्रस्तुत किया घूमर
अजमेर | शहर की महिलाओं ने मिलकर शुक्रवार हल्की फुहारों के बीच फॉयसागर रोड स्थित हनी गार्डन में घूमर-2018 का आयोजन किया। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक परिवेश में एक से बढ़कर एक घूमर नृत्य की प्रस्तुति दी । सपना टाक ने बताया कि कार्यक्रम में करीब 150 महिलाएं शामिल हुईं, जिसमें कीर्ति पाठक, ममता शर्मा, सिंपल सैनी, विजेता सिसोदिया सहित राजपूत समाज की व अन्य समाजों की महिलाएं शामिल हुई।
करीब 125 महिलाओं ने राजस्थानी डांस व रैंप वाक भी किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला प्रमुख वंदना नौगिया रही। नौगिया ने कहा कि महिलाओं को इस प्रकार का मंच नहीं मिल पाता और वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन नहीं कर पाती।