पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सांसद सुविधा केंद्र पर की जनसुनवाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर|स्मार्ट सिटी के बैठक के बाद सांसद डॉ. रघु शर्मा ने कलेक्टर कार्यालय स्थित सांसद सुविधा केंद्र पर आमजन एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संवाद किया और जन समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों से मौके पर ही वार्ता कर कई समस्याओं का निराकरण किया।

जनसंवाद में अग्रवाल समाज का प्रतिनिधिमंडल ने कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल की अगुवाई में अग्रवाल दंपत्ति की दुर्घटना मे मृत्यु के मामले की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की। वही राजस्थान ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष बलराम शर्मा ने भगवान परशुराम की मूर्ति की स्थापना में आ रही समस्याओं के बारे में अवगत कराया।

कांग्रेसियों ने किया शर्मा का स्वागत | सांसद रघु शर्मा के अजमेर आगमन पर शहर अध्यक्ष विजय जैन के नेतृत्व में कांग्रेस के नेताओं एवं पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया एवं क्षेत्रीय समस्याओं से अवगत कराया। इस अवसर पर महासचिव शिवकुमार बंसल, पंचायत समिति सदस्य सरवाड़ शक्ति प्रताप सिंह राठौड़ ,महेश चौहान ,श्याम प्रजापति, सागर मीणा, महेंद्र जोधा, बालमुकुंद टाक, हेमंत शर्मा पूर्व पार्षद अशोक जैन, सबा खान,अभिलाषा विश्नोई अरुणा कच्छावा, पार्षद द्रोपदी कोली, कीर्ति हाड़ा ,रेखा पिंगोलिया, उर्मिला नायक, अनुपम शर्मा, अतुल अग्रवाल, मनीष सेठी, गजेंद्र के बोहरा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...