पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • कांग्रेस के दुष्प्रचार का मुकाबला करें कार्यकर्ता : देवनानी

कांग्रेस के दुष्प्रचार का मुकाबला करें कार्यकर्ता : देवनानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर | शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि भाजपाराज में बुनियादी सुविधाओं, शिक्षा, चिकित्सा सहित प्रत्येक क्षेत्र में अभूतपूर्व तरक्की हुई है। जिले में चार साल में 7000 करोड़ से अधिक के काम हुए। इसके बावजूद कांग्रेस विकास नहीं होने का दुष्प्रचार कर रही है। भाजपा कार्यकर्ता अपनी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाएं।

शिक्षा राज्यमंत्री देवनानी ने शुक्रवार को विधायक संवाद कार्यक्रम के तहत वार्ड संख्या 7 में आमजन, बूथ स्तरीय पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से चर्चा की। उन्होंने लोंगिया मोहल्ला स्थित वाल्मिकी समाज के प्रमुख व्यक्तियों से भी मुलाकात की। देवनानी कहा कि कांग्रेस लगातार भाजपाराज में विकास नहीं होने का दुष्प्रचार कर रही है। हमारे काम तो सबको दिख रहे हैं। कांग्रेस यह क्यों नहीं बताती कि उसने क्या किया। कांग्रेसराज में शहर में कोई काम नहीं हुआ। देवनानी ने कहा कि हमने शहर में बिना भेदभाव प्रत्येक क्षेत्र में विकास कार्य करवाए हैं। उन्होंने कहा कि अजमेर में चिकित्सालय, आनासागर के चारों ओर पाथवे का निर्माण, सरकारी विद्यालयों में स्मार्ट क्लासरूम, क्षेत्र के गांवों में आजादी के बाद पहली बार घर घर पेयजल आपूर्ति सहित कई कार्य कराए गए। इस दौरान भाजपा शहर महामंत्री रमेश सोनी, मंडल अध्यक्ष योगेश शर्मा, भाजयुमो महामंत्री अनिल नरवाल, पार्षद वंदना नरवाल, मोहनदास सोनी, चतुर्भुज नायक, गौरव मीरवानी, सागर संगेला, राकेश पंवार, सुनील, अली मोहम्मद आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...