दीपदान और भजन संध्या में उमड़े लोग
भगवान परशुराम जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर ब्रिज वाले बालाजी मंदिर स्थित परशुराम भगवान का विशेष शृंगार किया गया। मंदिर के अध्यक्ष संजीव चतुर्वेदी ने बताया कि भगवान परशुराम जन्मोत्सव को लेकर सभी तैयारियों पूरी कर ली गई है। पूर्व संध्या पर मंदिर के महंत राजू ओझा, राजस्थान ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष सुदामा शर्मा व समाजबंधुओं के सानिध्य में दीपदान किया गया और महाआरती की गई। रात को 8.30 बजे भजन संध्या आयोजित की गई जिसमें रामराज्य मंडल के लवि ओझा ने मंच संचालन करते हुए गणपति वंदना से कार्यक्रम की शुरूआत की। प्रतीक ओझा, प्रणय ओझा, श्रीकांत जांगिड़ और महिला मंडल से गीता तिवारी, मंजू चौहान, सावित्री चौहान सहित कई ब्राह्मण समाजबंधुओं के साथ मधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई।
जिला न्यायालय परिसर में मंगलवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव का कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस दौरान न्यायेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की गई और ठंडाई और प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बार एसोसिएशन अध्यक्ष अजय त्रिपाठी, पूर्व लोक अभियोजक विवेक पाराशर, योगेद्र ओझा, भरत शर्मा सहित कई अभिभाषक मौजूद थे।
आज मनाएंगे परशुराम जन्मोत्सव, निकालेंगे रैली
राजस्थान ब्राह्मण महासभा के समस्त घटकों की और भगवान परशुराम जन्मोत्सव का पर प्रात: 9 बजे शोभायात्रा एवं वाहन रैली, काली अखाड़ा, वृंदावन के हरे राधा,हरे कृष्णा दल, भगवान की झांकियां भगवान परशुराम मंदिर मार्टिंडल ब्रिज से प्रारंभ होकर जीसीए चौराहा, केसरगंज सर्किल, बाटा कंपनी चौराहा, क्लॉक टावर, मदार गेट गांधी भवन चौराहा, चूड़ी बाजार चौपड़, आगरा गेट, फव्वारा सर्किल, सुभाष उद्यान, बजरंग गढ़ चौराहा पर समाप्त होगी। इस वाहन रैली में समस्त ब्राह्मण घटक, संगठन इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।
ब्राह्मण समाज की शाखाएं होंगी शामिल: आदि गौड़ एवं सनाढ़य ब्राह्मण समाज सुधार संस्था, अजमेर जिला गौड़ ब्राह्मण समाज, गुर्जर गौड़ ब्राह्मण पंचायत, अजमेर दाधीच समाज समिति, दायमा ब्राह्मण पंचायत, दाधीच ब्राह्मण बचत व साख समिति, सिखवाल ब्राह्मणसभा, खांडल विप्र समाज, पाराशर युवा परिषद, पारीक समाज उत्थान समिति, शाक द्वितीय ब्राह्मण समिति, चतुर्वेदी ब्राह्मण समाज समिति, अजयमेरु विप्र पुरोहित संस्थान समिति, सहस्त्र औदिच्य ब्राह्मण समाज, औदिच्य ब्राह्मण नवयुवक मंडल, गुर्जर गौड़ सभा संस्थान, अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण सभा, राजस्थान ब्राह्मण छात्र संगठन, श्री परशुराम इंटरनेशनल महिला प्रकोष्ठ, सारस्वत समाज सहित शहर के सभी ब्राह्मण समाज की संस्थाएं व महिला मंडल द्वारा रैली में भाग लेंगे।
परशुराम जयंती की पूर्व संध्या पर मार्टिंडल ब्रिज स्थित मन्दिर में भजन संध्या में झूमते समाज बंधु व जिला एवं सेशन कोर्ट में जयंती मनाई।
डॉ. रघु शर्मा करेंगे ध्वजारोहण
परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर बुधवार को परशुराम सर्किल पर सांसद रघु शर्मा ध्वजारोहण कर कार्यक्रमों को शुभारंभ करेंगे। मंगलाचरण चित्रकूट धाम के संत पाठक महाराज करेंगे। शाम 7 बजे प्रतिभा सम्मान समारोह मुख्य अतिथि वरिष्ठ राज. प्रशासनिक अधिकारी पंकज ओझा व संत पाठक के सानिध्य में होगा। शाम 8 बजे महाआरती व आतिशबाजी व प्रसादी का कार्यक्रम होगा। बलराम शर्मा, रवि शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में समस्त ब्राह्मण समाज बंधुओं को आमंत्रित किया गया है।अखिल राजस्थान सारस्वत ब्राह्मण महासभा के प्रदेशाध्यक्ष अजीत ओझा व जिला अध्यक्ष एचपी शुक्ला ने बताया कि 18 अप्रैल व 10 अप्रैल को भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। 18 अप्रैल को ब्रिज वाले परशुराम जी मंदिर से वाहन रैली आरंभ होकर बजरंग पहुंचेगी। महेश धर्मशाला में विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।