पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • जीवित रहने तक मैं ही दरगाह दीवान : जैनुल आबेदीन

जीवित रहने तक मैं ही दरगाह दीवान : जैनुल आबेदीन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर|दरगाह दीवान सैयद जैनुल आबेदीन अली खान ने कहा कि जीवित रहने तक वह स्वयं ही सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती के सज्जादा नशीन एवं दरगाह दीवान हैं। उनके पुत्र नसीरुद्दीन को खिलाफत एवं उत्तराधिकारी की घोषणा केवल मात्र पारिवारिक कारणों से की गई है, जिस की घोषणा वे पिछले वर्ष भी कर चुके हैं।

यह घोषणा केवल पारिवारिक विवाद के पटाक्षेप के लिए की गई है। इसमें किसी भी प्रकार की भ्रांति या गलतफहमी नहीं होनी चाहिए कि अपने जीवन काल में ही दीवान की नियुक्ति कर दी हो। दरगाह दीवान सैयद जैनुल आबेदीन अली खान ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि आम लोगों में इस प्रकार की गलतफहमी फैलाई जा रही है कि उन्होंने अपने पुत्र को दरगाह ख्वाजा साहब में दरगाह दीवान के पद पर नियुक्त कर दिया है, जबकि यह सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि वह स्वयं ही दरगाह ख्वाजा साहब में सज्जादानशीन और दरगाह दीवान के वंशानुगत पद पर आसीन हैं और मरते दम तक रहेंगे। इसमें किसी प्रकार का भ्रम नहीं होना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि ख्वाजा साहब के 806वें उर्स के मौके पर खानकाह में आयोजित होने वाली पारंपरिक महफिल में उन्होंने अपने पुत्र सय्यद नसरुद्दीन चिश्ती को केवल अपना खलीफा उत्तराधिकारी बनाया था, जो चिश्तिया सूफी रिवायत की एक स्थापित परंपरा है। उत्तराधिकारी नियुक्त करना भारतीय कानून के अनुसार मौलिक अधिकार है, जो उत्तराधिकार घोषणा करने वाले के मरणोपरांत प्रभावी होता है।

आबेदीन ने कहा कि इसको इस रुप में नहीं देखना चाहिए कि उन्होंने अपने जीवन काल में ही अपने पुत्र को दीवान नियुक्त कर दिया हो। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि मौजूदा दरगाह दीवान के निधन के बाद दीवान या सज्जादानशीन पद की एक स्पष्ट प्रक्रिया है, जिसे सर्वोच्च न्यायालय द्वारा मान्यता प्राप्त है।

उन्होंने कहा कि दरगाह ख्वाजा साहब में होने वाली रस्में दरगाह दीवान की नहीं अपितु ख्वाजा साहब की हैं। विगत दिनों कुछ गलतफहमी के कारण उनमें जो व्यवधान आया है उसके लिए उन्हें बेहद दुख है, किसी भी गलतफहमी का शिकार होकर ख्वाजा साहब की रस्मों में व्यवधान उत्पन्न होना चिश्तिया सूफी परंपरा को आघात पहुंचाना है। दरगाह ख्वाजा साहब में परंपराओं का निर्वहन चिश्तिया सूफी मत एवं सिद्धांतों के मुताबिक होना अनिवार्य है।जैनुअल आबेदीन बोल जीवित हैं तब तक वही दरगाह दीवान यह काम पहले ही कर लेते तो विवाद नहीं होता।

दरगाह दीवान सैयद जैनुअल आबेदीन अली खान ने जो बयान दिया है वह पहले ही कर लेते तो इतना विवाद ही नहीं होता। दीवान आबेदीन के आज के बयान का स्वागत करते हैं। देर से ही सही मामला साफ हुआ। सैयद वाहिद हुसैन अंगाराशाह, सचिव, अंजुमन सैयदजादगान, दरगाह ख्वाजा साहब

मुस्लिम एकता मंच ने बनाया था दबाव

मुस्लिम एकता मंच के शेखजादा जुल्फिकार चिश्ती, काजी मुनव्वर, सैयद गुलाम मुस्तफा चिश्ती, सैयद फखर काजमी, सैयद आमाद चिश्ती, सैयद बाबर चिश्ती, सैयद अनवर चिश्ती समेत विभिन्न सदस्यों ने 5 रजब की घटना के बाद विरोध शुरू किया था। चिश्ती का दावा है कि उनके दबाव के चलते ही दीवान आबेदीन को बैकफुट पर आना पड़ा है।

दरगाह दीवान बोले- पारिवारिक कारणों के चलते ज्येष्ठ पुत्र को उत्तराधिकारी घोषित किया

खबरें और भी हैं...