पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बाल विवाह रोकथाम अभियान के तहत रैली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| बाल विवाह रोकथाम अभियान के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अजमेर व राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड संगठन के संयुक्त तत्वावधान में हरिसुंदर बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय पहाडगंज से रैली निकाली गई। जिसका शुभारंभ पूर्णकालिक सचिव राकेश गौरा व अतिरिक्त जिला कलेक्टर अरविंद कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया। विद्यालय परिसर में जिला कलेक्टर व पूर्णकालिक सचिव ने बाल विवाह रोकथाम के लिए क्या-क्या कदम उठाए, इसकी जानकारी विद्यार्थियों को दी। रैली में बैनर, श्लोगन व पत्रक के माध्यम से बाल विवाह को रोकने के लिए प्रचार-प्रसार किया गया। समापन के बाद विद्यार्थियों व रैली में सहयोग दे रहे विधिक जागरुकता अभियान के तहत बाल विवाह की रोकथाम के लिए पैरालीगल वालंटियर द्वारा विभिन्न स्थानों पर विधिक साक्षरता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...