अग्रोहा बंधु संस्था ने कराई धर्मस्थलों की यात्रा
अजमेर| श्री अग्रोहा बंधु पश्चिम क्षेत्र संस्था के तत्वावधान में श्री अग्रोहाधाम (हिसार, हरियाणा) सहित राजस्थान के प्रमुख दर्शनीय स्थलों की तीन दिवसीय धार्मिक एवं सामजिक यात्रा सोमवार को संपन्न हुई। इस यात्रा के लिए अजमेर से 165 अग्रवाल बंधु व महिलाएं तीन बसों व एक कार में सवार हो कर शनिवार सुबह गए थे। इस यात्रा की व्यवस्था संस्था अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मित्तल, यात्रा संयोजक दिनेश जैन (अग्रवाल), शैलेंद्र अग्रवाल, जंवरीलाल बंसल, केजी गोयल, बद्रीप्रसाद मैदावाला, धनेश गोयल, नंदकिशोर गर्ग, ओमप्रकाश गर्ग, द्वारका अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, सुनील गोयल, अशोक गोयल, हनुमान दयाल बंसल, प्रवीण अग्रवाल, प्रकाश गोयल, वीपी गोयल, देवकीनंदन अग्रवाल, द्वारकादास गोयल, सुशील कन्दोई, उमेश गोयल व पदम डाणी आदि ने संभाली।