पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भक्ति व देशभक्ति के सुरों की सरिता बही

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्पिक मैके की विरासत शृंखला 2018 का आगाज कर्नाटक शास्त्रीय गायिका सुधा रघुरामन की प्रस्तुति से हुआ। उन्होंने द टर्निंग पॉइंट पब्लिक स्कूल व आर्यभट‌्ट इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रस्तुतियां दी। द टर्निंग पॉइंट पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए उन्होंने सुमधुर स्वर में गणेश वंदना प्रस्तुत की। कर्नाटक संगीत की बारीकियां समझते हुए उन्होंने शिव स्तुति में नागेन्द्राय त्रिलोचन की प्रस्तुति दी तथा उसमें हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायन व कर्नाटक शास्त्रीय गायन के भेदों को गायन के उदाहरणों से विभेद करते हुए उन्होंने बताया कि संगीत का मूल हमारे हृदय में है तथा वही रस के रूप के हमें आनंदित करता है। सुधा रघुरामन ने इसके पश्चात महाकवि निराला की रचना वीणा वादिणी वर दे की कर्नाटक शैली में अनुपम प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में देशभक्ति की सरिता बहते हुए उन्होंने वंदेमातरम की प्रस्तुति के साथ-साथ उन्होंने विद्यार्थियों को गायन का अभ्यास भी करवाया। सुधा रघुरामन के साथ वी एस अन्नादुराई ने वायलिन तथा एन पद्मनभन ने मृदंगम पर संगत की।

कार्यक्रम के प्रारंभ में स्पिक मैके के जिला समन्वयक डॉ. अनंत भटनागर के कलाकारों का स्वागत किया। संचालन भारती रंगनानि व कोमल लालवानी ने किया। अंत में प्राचार्य रश्मि जैन ने धन्यवाद ज्ञापित किया। विरासत शृंखला में 18 अप्रैल को बिड़ला इंटरनेशनल स्कूल में 11बजे तथा राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय में शाम 5 बजे भरतनाट्यम नृत्यांगना मीनाक्षी श्रीनिवासन प्रस्तुति देंगी।

खबरें और भी हैं...