पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

साहू समाज के अध्यक्षों का सम्मान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर|राजस्थान प्रांतीय तैलिक साहू महासभा के प्रांतीय अध्यक्ष शौकीन चंद्र राठौर एवं ब्यावर साहू समाज अध्यक्ष रितेश सिसोदिया का सम्मान समारोह पटेल हवेली लक्ष्मी चौक पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पटेल गोविंद सिंह राठौर ने की। संस्था के ब्यावर अध्यक्ष रितेश सिसोदिया ने मृत्यु भोज एवं समाज की अन्य कुरीतियों को मिटाने का आह्वान किया। इस दौरान शौकीन चंद्र राठौर ने समाज को एकजुट रहकर विकास करने की बात कही। कार्यक्रम संचालन राजू धावा ने किया तथा सत्यनारायण साहू ने आभार व्यक्त किया।

खबरें और भी हैं...