शाबान का चांद नजर आया, शब ए बरात एक मई को
हिजरी संवत के शाबान महीने का चांद मंगलवार को नजर आ गया। अब शब ए बरात 1 मई को मनाई जाएगी। हिजरी संवत के रजब महीने की 30 तारीख को देखते हुए हिलाल कमेटी की बैठक हुई। मगरिब के बाद यह बैठक हुई। खादिम सैयद कुतुबुद्दीन सखी ने बताया कि शाबान महीने की 6 तारीख यानी 23 अप्रैल को होगी। इस दिन गरीब नवाज की महाना छठी मनाई जाएगी। 1 मई को शब ए बरात होगी। यह इबादत की रात है और दरगाह के साथ ही शहर की विभिन्न मसाजिद में अकीदतमंद इबादत करेंगे।