भगवान परशुराम के बारे में पढ़ेंगे विद्यार्थी
अजमेर|शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने भगवान परशुराम जयंती पर बधाई देते हुए उनके बताए आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे द्वारा परशुराम जयंती पर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा के लिए उनका आभार जताया। देवनानी ने कहा कि शिक्षा विभाग ने राजस्थान ओपन स्कूल बोर्ड में भगवान परशुराम के जीवन पर पाठ जोड़ा है। राज्य के विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए परशुराम के जीवन पर आधारित पुस्तकें भी विशेष रूप से खरीदी गई है।