चांद महोत्सव धूमधाम से मनाया
अजमेर| वैशाली नगर स्थित श्री झूलेलाल मंदिर में श्री झूलेलाल सेवा मंडली द्वारा चांद महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर महासचिव प्रकाश जेठरा ने बताया कि श्री झूलेलालजी की महाजोत श्री झूलेलाल सेवा मंडली परिवार द्वारा जगाई गई। गायक चंद्र भगत एण्ड पार्टी ने भजनों एवं पंजणों का कार्यक्रम प्रस्तुत किया। उसके बाद महाआरती में जयप्रकाश मंधाणी, भैंरूमल शिवनानी, रमेश रायसिंधानी, जीडी वरिंदानी, वासुदेव गिदवानी ने की। उसके बाद डांडिया व छेज भी लगाई गई, पल्लव प्रार्थना के साथ चांद महोत्सव की समाप्ति हुई।