हैल्थ केयर एक्युप्रेशर थेरेपी सेंटर का शुभारंभ
अजमेर| किश्चियनगंज स्थित श्री नांदेश्वर मंदिर के सामने एक्युप्रेशर थेरेपी सेंटर का शुभारंभ महापौर धर्मेंद्र गहलोत ने किया। विशिष्ट अतिथि पार्षद धर्मेंद्र शर्मा, वीरेंद्र, रवि तोषनीवाल का सहयोग रहा। एक्युप्रेशर थेरेपिस्ट एलएस माथुर ने सेवाएं दी। कार्यक्रम का संचालन विष्णु माथुर ने किया। इस सेंटर पर पुरानी व जटिल बीमारियों का इलाज किया जाएगा। कार्यक्रम में सहयोग मनन माथुर, दिव्यांश माथुर, विवेक माथुर, वैभव माथुर ने किया।