रोजगारपरक प्रशिक्षण दिलाने के नाम पर ठगी
अजमेर|जूनिया हाथकरघा वस्त्र उत्पादक सहकारी समिति के अध्यक्ष ने आईजी मालिनी अग्रवाल को ज्ञापन देकर महिलाओं और बेरोजगार युवकों को रोजगार परक प्रशिक्षण देने की आड़ में ठगी करने वालों पर कार्रवाई करने की गुहार की है। ज्ञापन में बताया गया है कि रायपुर में पुलिस ने ठग गिरोह के मास्टर माइंड को पकड़ा है।