अग्रवाल पंचायत मारवाड़ी धडा की बैठक आयोजित
अजमेर| श्री अग्रवाल पंचायत मारवाडी धडा अजमेर के नव निर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक निर्वाचन अधिकारी नंदकिशोर गोयल व टोडरमल अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में निर्वाचन अधिकारी ने कार्यकारिणी के विभिन्न पदों के निर्वाचन के लिए जानकारी दी। पदाधिकारियों के निर्वाचन में सर्व सम्मति से दीपचंद श्रीया को अध्यक्ष नियुक्त किया तथा शेष पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्यों में दीपचंद श्रीया अध्यक्ष, नरेंद्र डीडवानियां उपाध्यक्ष, छोटेलाल गोयल सचिव, मुकुल डाणी सहसचिव, उमेशचंद जैतारणियां कोषाध्यक्ष, ललित डीडवानियां भवन प्रबंधक, सुरेश बीकानेरिया चारभुजा मंदिर प्रबंधक, रितेश गर्ग जगदीश मंदिर प्रबंधक, कैलाश चंद डीडवानियां, दिनेश प्रणामी, राकेश डीडवानियां, सुरेश चंद गर्ग व दिनेश गोयल कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किए।