टाटा ने की एनडीएस कनेक्शन रोज देने की शुरुआत
अजमेर|टाटा पावर की ओर से शहर में एनडीएस कनेक्शन रोज देने की शुरुआत कर दी है। यदि किसी कनेक्शन में डिमांड नोट जमा करने के बाद कोई जॉब वर्क नहीं बचता है तो एनडीएस यानी नॉन डोमेस्ट्रिक कनेक्शन जारी कर दिया जाएगा। टाटा पावर के कॉर्पोरेट हेड आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि टाटा पावर की ओर से सभी सब डिवीजनों में निर्देश दिए गए हैं कि बिना जॉब वर्क अघरेलू कनेक्शन तत्काल उसी दिन दे दिए जाए, जिस दिन डिमांड नोट जमा हो जाए। श्रीवास्तव ने बताया कि यह शुरुआत हो चुकी है। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद भी यदि किसी उपभोक्ता को यह अघरेलू कनेक्शन तत्काल नहीं दिया जा रहा है तो वे टाटा पावर के कॉर्पोरेट दफ्तर में संपर्क कर सकते है।