दो कार्यों के लिए तीन लाख 42 हजार स्वीकृत
विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत पुष्कर एवं मसूदा क्षेत्र में दो कार्यों के लिए तीन लाख 42 हजार रुपए की वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है। कलक्टर गौरव गोयल ने बताया कि पुष्कर विधायक एवं संसदीय सचिव सुरेश रावत की अनुशंषा पर ग्राम बडल्या में बावडी में रतनी देवी वार्ड पंच के मकान के पास सार्वजनिक बोर में मोटर मय सर्विस लाइन टंकी पाइप कार्य के लिए 92 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं। जबकि मसूदा विधायक सुशील कंवर पलाड़ा की अनुशंषा पर ग्राम अखावतों का बाडिया में खुला तिबारा निर्माण कार्य के लिए दो लाख 50 हजार रुपए की वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है।