पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • कानूनी विषयों पर पुष्कर में होगी दो दिवसीय कार्यशाला

कानूनी विषयों पर पुष्कर में होगी दो दिवसीय कार्यशाला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| द इंडियन लाॅ इंस्टीट्यूट राजस्थान चैप्टर की ओर से तीसरी दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 28 व 29 अप्रैल को पुष्कर में होगा। कार्यशाला का उद्‌घाटन उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश उदय उमेश ललित करेंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश प्रदीप नांद्रजोग करेंगे। दो दिवसीय कार्यशाला के लीफलेट (ब्रोशर) का विमोचन मुख्य न्यायाधिपति प्रदीप नांद्रजोग ने किया। संस्थान के संयुक्त सचिव डाॅ. एकलव्य अ. भंसाली ने बताया कि आपराधिक कानून से संबंधित कई महत्वपूर्ण विषयों तथा विधि क्षेत्र में सूचना एवं प्रौद्योगिकी के विकास तथा उसके उपयोग के महत्वपूर्ण विषयों पर इस कार्यशाला में विभिन्न विधिवेताओं द्वारा विचार व्यक्त किए जाएंगे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधिपति गोपालकृष्ण व्यास तथा राज्य सरकार के महाधिवक्ता नरपतमल लोढ़ा होंगे।

उद्घाटन सत्र के बाद तीन सत्र होंगे। कार्यशाला के दूसरे दिन तीसरे सत्र के बाद समापन समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यशाला में राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधिपति, वरिष्ठ अधिवक्ता, न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता आदि भाग लेंगे।

खबरें और भी हैं...