जागरुकता अभियान में बाल विवाह न करने का संदेश
अजमेर|चाइल्ड लाइन के सहायक संगठन राजस्थान महिला कल्याण मण्डल संस्था तत्वाधान में सोमवार को ग्राम पंचायत-पिंगलोद के सामुदायिक भवन में बालविवाह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कोऑपरेटिव सोसाइटी के चेयरमैन शिवराज चौधरी की अध्यक्षता में किया गया।
उन्होंने उपस्थित स्वयं सहायता समूह के लोगों व सरकारी स्कूल के बच्चों कोे बताया कि बाल विवाह कानूनी अपराध होने के साथ सामाजिक कुरीति है, जो घर-परिवार व समाज के विकास में बाधा है। कार्यक्रम में चाइल्ड लाइन समन्वयक नानूलाल प्रजापति ने बताया कि बाल विवाह में शामिल बराती-परिजन , टेंट वाले, पंडित, हलवाई, बैंड व लाइट वाले भी गुनहगार होते हैं। बच्चों व परिजनों को बताया गया कि अगर आपको बाल विवाह की सूचना होती है तो आप इसकी जानकारी चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 पर देकर बाल विवाह रुकवाने का प्रयास कर सकते हैं। चाइल्ड लाइन मुसीबत में फंसे बच्चों की मदद के लिए चाइल्ड लाइन 24 घंटे मुफ्त आपातकालीन राष्ट्रीय फोन सेवा उपलब्ध है। लक्ष्मी कलश महिला मंच (फैडरेशन) समन्वयक सत्तार मोहम्मद ने भी विचार व्यक्त किए।