जिला प्रमुख नौगिया ने किया न्याय आपके द्वार शिविरों का निरीक्षण
अजमेर । जिला प्रमुख वंदना नौगिया ने बुधवार को राजस्व लोक अदालत अभियान न्याय आपके द्वार-2018 के तहत ग्राम पंचायत देवनगर एवं सेदरिया में आयोजित कैम्पों का निरीक्षण किया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित कर सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक आमजन तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
जिला प्रमुख की अध्यक्षता में पंचायत समिति पीसांगन की ग्राम पंचायत देवनगर में राप्रा विद्यालय बासेली में निर्मित कक्षा कक्ष का शिलान्यास किया गया। साथ ही नाडी की पाल से श्मशान तक सीसी ब्लाक सड़क का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुरेश सिंह रावत संसदीय सचिव एवं विधायक पुष्कर, विशिष्ट अतिथि अशोक सिंह रावत प्रधान पीसांगन, माणक उर्फ मदन सिंह रावत जिला परिषद सदस्य, महेन्द्र सिंह राजावत, मांगीलाल अजमेरा आदि जनप्रतिनिधिगण एवं आमजन उपस्थित थे।