पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शिविरों में सीख रहे हैं सिंधी भाषा व संगीत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| भारतीय सिन्धु सभा की ओर से आगामी 17 जून को राज्यस्तरीय सिन्धु महाकुंभ जयपुर में होगा। प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थानी ने बुधवार को स्वामी सर्वानंद विद्यालय में आयोजित सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक में बताया कि इसमें अजमेर की प्रत्येक कॉलोनी से कार्यकर्ता, युवा व महिला प्रतिनिधि सम्मिलित होंगे। बैठक में दौलतराम थदाणी, संगठन मंत्री मोहन कोटवाणी, इच्छापूर्ण झूलेलाल के खेमचंद नारवाणी, नरेन्द्र सोनी, रमेश गागनाणी, दादा लौंगमल ने विचार प्रकट किए। स्वागत भाषण सुनील लालवाणी व आभार डाॅ. अशोक सहजवाणी ने दिया व संचालन महानगर मंत्री महेश टेकचंदाणी ने दिया।

स्वामी सर्वानंद विद्यालय में चल रहे सिन्धी बाल संस्कार शिविर में सुनीता भगचंदानी, रूकमणि वतवाणी ने गीतों की प्रस्तुति पर प्रशिक्षण करवाया व सुनील लालवाणी, मुकेश शर्मा ने खेलकूद व प्रियंका पंजवाणी व कंचन ने शिक्षण श्री कमलेश शर्मा ने योग करवाया। इसी प्रकार धोला भाटा स्थित लीलेश्वर महादेव मन्दिर में द्वितीय सिन्धी बाल संस्कार शिविर मन्दिर में भजन के साथ नंदकुमार धनवाणी व किशोर वासवाणी, मुरली चंदनाणी, गुलशन मंघाणी,खेमचंद नारवाणी ने खेलकूद व कौशिल्या कुंदनानी ने संगीत का शिक्षण करवाया। चन्द्रदर्शन पूजा प्रदीप साजवाणी, अशोक चिबराणी, प्रकाश मंगनाणी ने करवाई।

खबरें और भी हैं...