अधिवेशन में पांच जून को प्रदेशभर में झाडू डाउन का लिया निर्णय
अजमेर| अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस की ओर से प्रांतीय सम्मेलन का आयोजन जवाहर रंगमंच में किया गया। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष चरण सिंह टांक ने प्रदेशाध्यक्ष किशनलाल जैदिया को निर्देश दिए की 5 जून को सभी नगर निकायों व प्रदेश मुख्यालय पर झाड़ू डाउन आंदोलन किया जाएगा।
प्रदेश प्रवक्ता चंद्र शेखर चावरियां ने बताया कि बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष चरण दास टांक के मुख्य अतिथि थे। बैठक को संबोधित करते हुए टांक ने कहा कि सफाई मजदूरों के हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगा। उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार ने वाल्मीकि समाज के हितों की रक्षा नहीं की है। जिससे समाज में आक्रोश है। सफाई कर्मचारियों की भर्ती में आरक्षण व्यवस्था कायम रही तो समाज के लोग सड़कों पर उतरेंगे। सभा की अध्यक्षता करते हुए किशनलाल जैदिया ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की भर्ती में वर्तमान में राज्य की भाजपा सरकार सफाई कर्मचारियों की भर्ती सेवा अधिनियम 2012 में संशोधन कर अन्य जातियों को लाभ पहुंचाना चाहती है।
बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि 5 जून से पूरे राजस्थान में झाड़ू डाउन किया जाएगा। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमल चावरियां ने कहा कि राज्य सरकार सफाई कर्मचारियों का शोषण कर रही है। बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री राजेश कटारे, प्रदेश प्रभारी बनवारी लाल, जय सिंह कच्छावा, सुरेश कल्याणी, जवाहर लाल तेजी, प्रदेश उपाध्यक्ष बाबू लाल जावा, मदन लाल, रामपाल गोरण, प्रदेश सचिव चंद्र शेखर चावरिया, नारायण आदि मौजूद थे।